उत्तराखंड मे बारिश, बर्फबारी के साथ चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश और बर्फबारी ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं किसानों की मेहनत पर पानी भी फेर दिया है। इस समय बागानों में सेब की फ्लोरिंग चल रही है। ऐसे में ओलों की मार से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। Uttarakhand Weather News Today मौसम विभाग ने आज राज्य में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को खराब मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आज उत्तराखंड के पांच सीमांत जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की है तो वही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मंगलवार 7 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन दिन 3500 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। बुधवार 8 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी। पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी तो मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी।