दोस्तो, देहरादून में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के हालात लगातार चर्चा में हैं। ऐसे समय में शहर ने अपना नया पुलिस कप्तान देखा है। IPS प्रमेन्द्र डोबाल ने SSP का पदभार संभालते ही सीधे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया। Dehradun SSP Pramod Dobal हाल ही में हुए हत्याकांड और बढ़ते अपराध के बीच डोबाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देहरादून में अपराधियों को छूट नहीं मिलेगी। महिला सुरक्षा, ट्रैफिक सुधार और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। अब देखना होगा कि नए कप्तान के नेतृत्व में कैसे बदलती है देहरादून की कानून व्यवस्था और क्या शहर के नागरिक सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। दोस्तो आईपीएस प्रमेन्द्र डोबाल ने आज एसएसपी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। एसएसपी ने पहले दिन अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने महिला सुरक्षा, लॉ एण्ड आर्डर और यातायात सुधार की दिशा में ठोस प्रयास करने की बात कही। साथ ही पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढ़ाने की बात प्रमेन्द्र डोबाल ने कही। उन्होंने सामजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया।
देहरादून में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक अव्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में पुलिसिंग के तरीके में सख्ती और संवेदनशीलता दोनों दिखाई देगी। हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर बनी चिंता की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन रणनीतिक बदलाव की तैयारी में है। हरिद्वार से ट्रांसफर होकर देहरादून पहुंचे प्रमेन्द्र डोबाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि देहरादून उनके लिए नया नहीं है। वे यहां की चुनौतियों से परिचित हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन लंबे समय से शहर की प्रमुख चुनौतियां रही हैं। इन तीनों क्षेत्रों को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता को और मजबूत किया जाएगा। फोर्स का मनोबल ऊंचा रखा जाएगा। उन्होंने माना वर्तमान समय में लोगों के मन में जो ‘फियर फैक्टर’ या असुरक्षा की भावना बनी है, उसे दूर करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी गश्त, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। एसएसपी ने नागरिकों और मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता का भरोसा बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देहरादून को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
दोस्तो इससे पहले उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के ट्राफसर किए गए। जिसमें हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें हरिद्वार से ट्रांसफर कर देहरादून जिले के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार से जाते-जाते उन्होंने शुक्रवार शाम को ही जिले के विभिन्न थाने और कोतवालियों में तैनात 14 दारोगाओं के ट्रांसफर कर दिए. शुक्रवार शाम को एसएसपी ऑफिस से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जाते-जाते दारोगाओं के ट्रांसफर कर गए प्रमेंद्र डोबाल हरिद्वार एसएसपी ऑफिस से जारी लिस्ट के मुताबिक, रानीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई नितिन चौहान को लक्सर कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंप गई है। मंगलौर कोतवाली में तैनात दारोगा प्रदीप कुमार को रानीपुर में एसएसआई बनाया गया। लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंगलौर कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात दारोगा रफत अली को एसपी देहात कार्यालय भेजा गया। दारोगा प्रवीण बिष्ट को गंगनहर कोतवाली से मंगलौर चौकी बाजार का इंचार्ज बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह नेगी को भिक्कमपुर चौकी से हटाकर अस्पताल चौकी प्रभारी गंगनहर बनाया गया है। इसके साथ ही नीरज सिंह रावत को रायसी चौकी से हटाकर काली नदी चौकी प्रभारी बनाया गया। दोस्तो वहीं, बलवीर सिंह डोभाल को प्रभारी चौकी बाजार से प्रभारी चौकी सप्त ऋषि बनाया गया है। सप्तऋषि चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। दारोगा कर्मवीर सिंह को लक्सर कोतवाली से ट्रांसफर कर भगवानपुर कोतवाली के तेजपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
दोस्तो दारोगा अजय लाल को पथरी थाने से हटाकर रायसी चौकी प्रभारी बनाया गया है। महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर कनखल थाने में नवीन तैनाती दी गई है। दारोगा राकेश कुमार को बाजार चौकी प्रभारी से हटाकर ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया और देवेंद्र सिंह को रानीपुर कोतवाली से मंगलौर कोतवाली में नवीन तैनाती दी गई है। दोस्तो देहरादून जिले के एसएसपी बनाए गए प्रमेंद्र सिंह डोबाल। गौर हो कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोस्तो माना जा रहा है कि बीते दिनों से देहरादून में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह का ट्रांसफर हुआ है। अब आईपीएस नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार जिले का नया एसएसपी बनाया गया है, लेकिन ट्रांसफर लिस्ट आने से पूर्व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार जिले में तैनात 14 दारोगाओं का ट्रांसफर कर दिया। दोस्तो, देहरादून में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। IPS प्रमेन्द्र डोबाल ने SSP के रूप में पदभार संभालते ही महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बनाया है। साथ ही पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर कार्यक्षमता में सुधार करने का संदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सामजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहेगा। ट्रांसफर और तैनात किए गए दारोगाओं के माध्यम से पुलिस प्रशासन अब शहर के हर कोने में सक्रिय रहेगा। आने वाले समय में देहरादून की जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल देखने को मिलेगा।