देहरादून के शक्तिनहर में दो मासूमों के साथ महिला ने लगाई छलांग, लापता मां की तलाश जारी

Spread the love

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के पुल नंबर एक के पास दो बच्चों सहित एक महिला ने शक्ति नहर में कूद लगा दी। स्थानीय लोगों ने नहर में महिला को बच्चों के साथ कूदता देखा। Woman Jumps Into Shakti Canal जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला। एसडीआरएफ और पुलिस टीम संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रही है। घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। महिला कहां की थी, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। बच्चों को पुलिस ने आपाकालीन सेवा के माध्यम से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया है। एक बच्चा डेढ़ साल, जबकि दूसरा बच्चा करीब छह माह का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मण्डीचौक विकासनगर की मूल निवासी है, महिला की 28 वर्ष है। बताया जा रहा है कि 2020 में महिला की लव मैरिज हुई थी। महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है। अभी हाल ही में महिला का पति छुट्टी पर घर आया था। उसका पति आज घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस महिला के नहर में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।