देहरादून: चारधाम यात्रियों से आपदा सचिव की अपील, ‘सचेत ऐप’ जरूर डाउनलोड करें | Uttarakhand News

Spread the love

प्रदेश में चारधाम यात्रा जोर शोर से चल रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए धामों में पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्वालु सरल सुगम और सुरक्षित दर्शन कर अपने घर लौट सके इस लिहाज से आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी तीर्थ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और विश्वसनीय मौससी ऐप का उपयोग करें। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही हो, वहां यात्रा से बचें, क्योंकि भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क बंद होने का खतरा बना रहता है। विनोद कुमार ने कहा कि पहाड़ों में सुरक्षित गति से वाहन चलाएं, पर्याप्त विश्राम करें और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए यात्रा करें। सावधानी और जागरूकता के साथ की गई यात्रा सुरक्षित और सफल होती है। उन्होंने कहा कि सभी के एहतियात और प्रयास से यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सकती है।