नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां! | CM Dhami | Cabinete Expansion | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की बड़ी खबर सामने आ गई है। धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के साथ नए मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अब सवाल ये उठता है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है और ये विभाग राज्य के विकास में कैसे अहम भूमिका निभाएंगे। आइए, मै आपको दिखाते हैं नए मंत्रियों के विभागों का पूरा बंटवारा, ताकि आपको साफ तस्वीर मिल सके कि कौन किसकी कमान संभालेगा। उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। ऐसे में अब उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सरकार ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। चलिए जानते है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है? नए मंत्रियों को दी गई विभागों की जिम्मेदारी। दोस्तो दोस्तो उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। पांच विधायकों यानी खजान दास, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है। सूत्रों की माने तो अब नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

मंत्री मदन कौशिक को मिली ये जिम्मेदारी: नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास ये सभी विभाग थे। दूसरे नंबर हैं मंत्री खाजन दास को लेकर जो खबर आ रही है वो ये कि उनको महत्वपूर्व विभाग दिए गए हैं। वैसे खजान दास पहले भी उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मंत्री खजान दास को मिले ये विभाग। वही मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। दोस्तो इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में सुमार पहली बार मंत्री बने रुद्रप्रयाग से आने वाले विधायक की करूं तो भरत चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी और ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। दोस्तो इसके अलावा हरिद्वार के खाते में दो मंत्री जिन में एक हैं कई बार के विधायक युवा चेहरा प्रदीप बत्रा की बात करें तो उनके विभाग क्या क्या है वो भी देख लीजिए। प्रदीप बत्रा को मिले ये विभाग। प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

दोस्तो कुमाउं से बनाए गए एक मात्र मंत्री, भीमताल के विधायक राम सिंह कैडा को क्या मिला। राम सिंह कैड़ा को मिले ये विभाग। राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दोस्तो धामी सरकार ने इस कैबिनेट विस्तार से जातीय गणित को साधने की कोशिश की है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कैबिनेट में एक विधायक अनुसूचित जाति का है। तो वहीं एक ब्राहम्ण विधायक है। इसके अलावा एक पंजाबी विधायक और दो ठाकुर विधायक को मंत्री बनाया गया है। दोस्तो राजपुर सीट से विधायक खजान दास अनुसूचित जाति, तो वहीं रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा पंजाबी समाज से आते हैं। हरिद्वार से पांच बार के विधायक मदन कौशिक बीजेपी के बड़ा ब्राहम्ण चेहरों में गिने जाते हैं। नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी ठाकुर समाज से आते है।तो दोस्तों, ये थी पूरी जानकारी उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों को मिले विभागों की।कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं, ताकि सरकार सुचारू रूप से विकास के कामों को आगे बढ़ा सके। अनुसूचित जाति से लेकर ब्राह्मण, पंजाबी और ठाकुर समाज तक हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। यह विस्तार साफ तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मजबूत सियासी संदेश है।