बालीवुड गायक की शादी का क्या है राज? | Jubin Nautiyal | Jubin Wedding | Bollywood | Uttarakhand News

Spread the love

देवभूमि के एक सितारे से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। एक बड़े सिंगर ने चुपचाप शादी रचा ली और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। आखिर किसके साथ लिए गए ये सात फेरे? और शादी को इतनी गुपचुप तरीके से क्यों रखा गया? क्या यह कोई पर्सनल फैसला था या फिर इसके पीछे कोई खास वजह? और कौन है वो देवभूमि का लाल जिसकी शादी की हो रही है चर्चा। दोस्तो बॉलीवुड से जुड़े इस सिंगर की शादी अब चर्चा का विषय बन चुकी है। आखिर क्या है इस शादी का पूरा सच वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा। क्योंकि खुलने वाला है जुबिन नौटियाल की गुपचुप शादी का वो राज। दोस्तो सबसे बड़ी खबर बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल के संबंध में सामने आ रही है। दरअसल अपनी सुरीली आवाज से देशभर के दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। खबरों के मुताबिक, सिंगर ने बेहद निजी माहौल में अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लेकर जीवनसाथी का रिश्ता कायम कर लिया है। इस खबर ने फैंस को जहां चौंकाया, वहीं खुशी भी दी। दोस्तो बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड की शांत वादियों में बेहद सीमित लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

देहरादून से ताल्लुक रखने वाले जुबिन ने अपने इस खास दिन के लिए अपने ही पहाड़ों को चुना बिना किसी शोर-शराबे और भव्य आयोजन के, उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सादगी भरे अंदाज में विवाह किया। दोस्तो यह भी कहा जा रहा है कि उनका यह विवाह समारोह उनके पैतृक गांव क्यारी में संपन्न हुआ है, जो देहरादून जिले में है। लेकिन किसी को कानूकान खबर तक नहीं लगी लेकिन दोस्तो अब वो सवाल कि आखिर कौन बनी है जुबिन नौटियाल की जीवनसंगिनी। शादी की खबर सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आखिर जुबिन की जीवनसंगिनी कौन हैं। कई लोग जबिन की शादी के बारे बोल रहे हैं लिख रहे हैं उसके मुताबिक वह उनकी बचपन की दोस्त हैं, जिनके साथ उनका रिश्ता लंबे समय से जुड़ा हुआ था। हालांकि, सिंगर ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। दोस्तो यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि इस साल वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी लेडी लव की झलक दिखाई थी उसी समय से उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब शादी की खबर के साथ सच साबित होती नजर आ रही हैं।

दोस्तो जहां आजकल सेलेब्रिटीज डेस्टिनेशन और भव्य शादियों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं जुबिन का यह फैसला एक अलग मिसाल पेश करता है। उन्होंने दिखाया कि खास पलों की असली खूबसूरती शोर-शराबे में नहीं, बल्कि अपने करीबियों के बीच सादगी से जीने में है। शादी की खबर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिलहाल, सभी को जुबिन की ओर से आधिकारिक तस्वीरों और बयान का इंतजार है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपने पैतृक स्थान पर एक छोटा सा रिसेप्शन आयोजित कर सकते हैं तो देवभूमि के इस सितारे की गुपचुप शादी ने फैंस के बीच उत्सुकता भी बढ़ा दी है और कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्या सच में जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है, या फिर यह सिर्फ चर्चाओं और अटकलों का हिस्सा है?सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनकी जीवनसंगिनी कौन हैं और कब तक इस पूरे मामले पर खुद जुबिन कोई आधिकारिक बयान देंगे?फिलहाल फैंस को इंतजार है उस पल का, जब इस शादी की तस्वीरें और सच्चाई सामने आएगी। तब तक ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।