भराड़ीसैंण की सुबह की सैर पर निकले CM धामी, चाय की चुस्कियों का लिया आनंद

Spread the love

गैरसैंण में बजट सत्र के तीसरे दिन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। Budget session in Bhararisain Assembly साथ ही उनके साथ संवाद भी किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया और वहां उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। कहा की हमारी सरकार का प्रयास इकोलॉजी और इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना है। जहां स्थानीय लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की सुविधा उपलब्ध हो सके।