रुद्रपुर में बोनट पर लटका युवक… नहीं रुकी कार! 2 KM तक चलता रहा ड्रामा | Uttarakhand News

Spread the love

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर-सितारगंज मार्ग पर सड़क हादसे के बाद रोड रेज का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, एक्सिस बैंक और एसबीआई शाखा के पास दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसके बाद एक कार चालक ने भागने का प्रयास किया। उसे रोकने के लिए दूसरी कार का चालक चलती गाड़ी के बोनट पर कूद गया। इसके बावजूद आरोपी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बोनट पर लटके युवक के साथ ही कार को करीब 2 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में दौड़ाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक जान बचाने के लिए लगातार गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा, जिससे पूरे रास्ते में हड़कंप मच गया और यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई। सड़क पर मचे इस खौफनाक ड्रामे को देख राहगीरों ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आगे घेराबंदी की और आरोपी की कार को रोककर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।