विधानसभा सत्र की बढ़ सकती है अवधि, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक रखेंगे अपनी-अपनी राय

Spread the love

बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। Gairsain Budget Session 2026 विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे। प्रश्नकाल के बाद सदन में राज्य के बजट पर सामान्य चर्चा जारी होगी। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी राय रखेंगे। विपक्ष जहां बजट में की गई घोषणाओं और प्रावधानों को लेकर सरकार से सवाल पूछेगा, वहीं सत्ता पक्ष इसे राज्य के विकास के लिए संतुलित और दूरदर्शी बजट बताएगा। बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और कृषि जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात होने की संभावना है। कई विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को भी सदन में उठाकर सरकार का ध्यान उन समस्याओं की ओर दिलाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण में सबसे अधिक सत्र हुए हैं। भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से तय है।