हरिद्वार जिले के सराय ग्राम स्थित एक मकान के पानी के टैंक में बड़ी संख्या में सांप के बच्चे दिखाई दिए। घर के लोगों ने जब टैंक के अंदर झांककर देखा तो वहां दर्जनों सांप के बच्चे घूमते नजर आए। Haridwar Water Tank Snake अचानक इतनी संख्या में सांप दिखाई देने से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इतनी बड़ी संख्या में सांप देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने कड़ी मशक्कत के साथ अभियान चलाया और सांपों को इकट्ठा किया। जांच के दौरान टैंक से कुल 27 सांप के बच्चे बरामद हुए जिनको को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और लोगों के लिए यह विषय चर्चा का विषय बन गया।