हरिद्वार में सोशल मीडिया दोस्ती का खौफनाक मोड़!‘अमन’ बनकर करीब आया कौन?

Spread the love

सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को जाल में फंसाने का एक और खौफनाक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम पर ‘अमन’ नाम से दोस्ती करने वाला मुख्य आरोपी वास्तव में शाहरुख निकला, जिसे हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान छुपाकर शादी का झांसा दिया और युवती को हरिद्वार बुला लिया। आरोप है कि यहाँ युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का गंभीर दबाव बनाया गया। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस साजिश में शामिल शाहरुख के परिवार के अन्य सदस्यों (मां और भाई) सहित कुल चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की गहन कानूनी जांच जारी है।