केदारनाथ त्रासदी के 10 साल: बाबा के दर पहुंचे सीएम धामी, मृतकों को दी श्रद्धांजलि..किया निरीक्षण

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। साथ ही आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री धामी ने धाम चल रहे पुर्न निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। धाम में केदारनाथ आपदा के दौरान मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भी केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण किया गया। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।