देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल समेत 100 पार्षदों ने ली शपथ, 20वां बोर्ड गठित

देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और 100 पार्षदों ने ली शपथ। साथ ही सौरभ थपलियाल नगर निगम के 20वें महापौर/अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल चुके हैं।

Share

देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार शाम अपने पद की शपथ ली। उनके साथ 100 पार्षदों ने भी पर और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। Dehradun Municipal Corporation Oath Taking Ceremony गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को मेयर पद की शपथ दिलाई। मेयर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वर्ष 1919 से दून निकाय में 15 बार पालिका परिषद का गठन हुआ। जिसके बाद यह नगर निगम बन गया था और यहां चार बार बोर्ड का कार्यकाल पूरा हुआ। अब देहरादून में 20वें बोर्ड का गठन हो गया है। साथ ही सौरभ थपलियाल नगर निगम के 20वें महापौर/अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल चुके हैं।

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा पूरा शहर कैसे स्वच्छ रहे और देश के अग्रणी स्थान पर कैसे आए ये उनका मिशन है। देहरादून की जनता के साथ मिलकर अपने इस देहरादून शहर रूपी घर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। उन्होंने कहा उनकी इच्छा है कि देहरादून शहर को एक खूबसूरत शहर बनाया जाये। बता दे प्रदेश के 100 नगर निकायों पर चुनाव हुए थे। जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को चुनाव हुआ। 25 जनवरी से मतगणना हुई। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने निकाय प्रमुखों के 42, कांग्रेस ने 27, बसपा ने दो और निर्दलीयों ने 29 पदों पर जीत हासिल की।