नाइजीरिया में फसें उत्तराखंड के सौरभ व तनुज समेत 16 भारतीय..सीएम धामी से मदद की गुहार

Spread the love

Indian sailors stranded in Guinea: अफ्रीकी देश गिनी में उत्तराखंड के सौरभ व तनुज समेत भारत के 26 नाविक 14 अगस्त से फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के दोनों नाविकों ने अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेजकर मदद मांगी है। हल्द्वानी के सौरभ स्वार ने बताया कि वह मुंबई की एक कंपनी के शिप में कार्यरत हैं। शिप में इनके अलावा देहरादून निवासी तनुज मेहता और भारत के अलग-अलग राज्यों के 14 भारतीयों समेत 26 लोग सवार हैं। ये लोग कच्चा तेल लेने अफ्रीकी देश गए थे। अफ्रीकी देश गिनी की नौसेना ने 14 अगस्त से इन लोगों को हिरासत में ले रखा है।

 

सौरभ स्वार ने पीएमओ कार्यालय को ट्वीट करने सहित कंपनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी रिहाई कराने में मदद की मांग की है। सौरभ ने बताया कि तेल भरने के लिए उनका जहाज टर्मिनल से निकला तो नाइजीरिया ने तेल चोरी का आरोप लगा दिया और गिनी की समुद्री सीमा में प्रवेश करते ही नाइजीरिया के इशारे पर गिनी की नौसेना ने जहाज को रोक लिया। जहाज में सवार सभी लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई। उनके द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिस पर उनकी कंपनी इसका जुर्माना भी भर चुकी है। नौसेना द्वारा शिप में हिरासत में रखा गया है। उनसे तीन से चार बार पूछताछ भी की जा चुकी है। वह यहां से छूटते हैं तो आगे नाइजीरिया के नौसेना कर्मी तैनात हैं जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।