उत्तराखंड के 16 PCS अधिकारी बन गए IAS, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिए नाम

Spread the love

देहरादून: प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारी आइएएस (IAS) बन गए हैं। आज मंगलवार को केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पीसीएस अधिकारियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। आपको बता दें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार इन पीसीएस अधिकारियों को इनका हक मिला है और अब यह आईएएस बन गए हैं।

ये अधिकारी बने आइएएस अफसर

  1. योगेंद्र यादव
  2.  उदय राज सिंह
  3. देव कृष्‍ण तिवारी
  4. उमेश नारायण पांडेय
  5. राजेंद्र कुमार
  6. ललित मोहन रयाल
  7. करमेंद्र सिंह
  8. डा आनंद श्रीवास्तव
  9. हरीश कांडपाल
  10.  संजय कुमार
  11. नवनीत पांडेय
  12. मेहरबान सिंह बिष्ट
  13. आलोक कुमार पांडेय
  14.  बंशीधर तिवारी
  15. रुचि मोहन रयाल
  16. झरना कामठान