केदारनाथ में इस बार हुआ कुछ ऐसा, बन गया नया कीर्तिमान..लगे भोलेनाथ के जयकारे

Share

इस केदारनाथ धाम के जैसे ही कपाट खुले, तब से लेकर अब तक श्रद्धालुओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। बरसात के मौसम में भी श्रद्धआलुओं का हौसला नहीं डगमगाया। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा 2022 ने नया कीर्तिमान रचा है। इतिहास में पहली बार एक यात्रा सीजन में 15 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। अभी भी 10 दिन की यात्रा बची हुई है। आजकल केदारनाथ धाम में मौसम साफ है।  बर्फीली पहाड़ियां चांदी की तरह सफेद चमक रही हैं। कोरोना महामारी के दो साल बाद केदारनाथ धाम की यात्रा विधिवत शुरू हुई। यात्रा के इतिहास में पहली बार 15 लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। 

यात्रियों के पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना और इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले। कोरोना काल में स्थानीय लोगों को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई इस बार यात्रा ने पूरी कर दी है। आजकल सुबह से शाम तक केदारपुरी में चटक धूप खिली हुई है। धाम की चारों की ओर पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं। हेलीकॉप्टर यात्रा विधिवत संचालित हो रही है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। इसके अलावा संध्याकालीन आरती के समय भी मंदिर परिसर में खूब भीड़ जमा हो रही है।