बिखर गई उत्तराखंड आम आदमी पार्टी! कर्नल कोठियाल के समर्थन में 334 लोगों ने दिया त्यागपत्र

Share

उत्तराखंड राजनीति में एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से मानो आम आदमी पार्टी बिखरती चले गई। कर्नल कोठियाल ने अपने फेसबुक के माध्यम से बताया की उनके समर्थन में पार्टी के संग़ठन के जिम्मेदार पदों पर रहे पदाधिकारीयो ने त्याग पत्र दे दिया है। कोठियाल ने लिखा…

आज हमारे समर्थन में कुल 334 लोगों ने आम आदमी पार्टी से अपना त्यागपत्र दिया / समर्थन वापस लिया। त्यागपत्र देने वाले आदरणीय जनों में पार्टी के संस्थापक सदस्य, पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके विधानसभा प्रत्याशी, संग़ठन के जिम्मेदार पदों पर रहे पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पूर्व पदाधिकारियों समेत भारतीय सेना के आदरणीय पूर्व मेजर जनरल, पूर्व ब्रिगेडियर, पूर्व कर्नल, पूर्व कैप्टन, समेत सेना व अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व अधिकारियों, सैनिकों ने आम आदमी पार्टी से अपना त्यागपत्र दिया।

आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उससे मेरा हौंसला बड़ा है। कर्नल अजय कोठियाल सदैव आप सभी के लिए व उत्तराखण्ड राज्य के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा।