Gairsain Satpal Maharaj का प्रस्ताव, विपक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी | Ganesh Godiyal | Uttarakhand News

Spread the love

भराड़ी सैंण विधानसभा में सत्र के दौरान दिए गए एक बयान पर बवाल हो गया हैँ. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का एक बयान खासा चर्चाओं में हैँ . Gairsain Assembly a ‘wedding destination’ जिसमें उन्होंने भराड़ी सैंण विधानसभा भवन को वेडिंग डेस्टिनेशन या कॉर्पोरेट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की बात कही हैँ. जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष से बात भी की गई हैँ. अब सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष सभी गैरसैण को विकसित करने की बात करते हैँ. जिसके लिए करोड़ो रूपए खर्च कर विधानसभा भवन का निर्माण किया गया हैँ. लेकिन अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना हैँ कि हमारी विधानसभा केवल सफ़ेद हाथी की भूमिका में ना रहे, इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने बात रखी गई हैँ कि इसको पर्यटन विभाग को सौंपने का काम करें. वहीँ महाराज का बयान सामने आते ही विपक्ष ने भी नाराजगी जाहिर की हैँ और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सतपाल महाराज को आड़े हाथ लेने का काम किया.