धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से मेयर आरती भंडारी की अध्यक्षता में नगर निगम और मंदिर समिति के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। Dhari Devi Temple Phone Ban इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं के दर्शन के अनुभव को अधिक सुगम बनाना था। बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा मंदिर परिसर में सामान रखने हेतु लॉकर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके अतिरिक्त मंदिर में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने पर सहमति बनी, जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित हो सके। नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। मंदिर परिसर की पवित्रता तथा गरिमा बनी रहे। इसके लिए मोबाइल फोन प्रतिबंध, लॉकर व्यवस्था, सिंगल विंडो सिस्टम और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम मंदिर परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।