पिथौरागढ़ में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। Car falls into ditch in Pithoragarh जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की कार संख्या DL 3 CC N 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे(27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ मृत मिले। बंगापानी कार हादसे में जान गंवाने लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे, जो सेना में तैनात थे। इन दिनों वो अवकाश पर घर आए थे जिनकी कार हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों फिर 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से लक्ष्मण सिंह नेगी सेना की एएमसी में कार्यरत था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।