उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Spread the love

उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। New Ministers Of Uttarakhand शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में आज शामिल किया गया है। धामी सरकार में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के विधायक भरत चौधरी को मंत्री बनाया गया है। देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट के विधायक खजानदास को भी मंत्री पद मिला है। हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा और हरिद्वार सीट के विधायक मदन कौशिक मंत्री बने हैं। नैनीताल जिले की भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को भी मंत्री बनाया गया है।