राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। Dehradun Young Girl Murder पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद बाजार में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। मृतक युवती की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान एक युवक से बातचीत के दौरान उस पर अचानक हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने चापड़ से युवती का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।