कोटद्वार: गुरुवार को पौड़ी में एक बड़ा बस हादसा होने से बाल बाल बच गया। रिखणीखाल से गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन की बस कोटद्वार वापसी आते समय कोटद्वार-बसड़ा-सौलीखांद मोटर मार्ग पर पीपलचौड़ के पास में सड़क पर पलट गई। जिसमे 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में 7 लोगों को चोटें आई है। जिन्हें 108 की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल ले जाया गया।
GMOU के अध्यक्ष ने कहा दैनिक बस सेवा देर शाम रिखणीखाल से कोटद्वार वापस आ रही थी। इस दौरान पीपलचौड़ के पास एक कार को पास देते समय बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड आपदा कंट्रोल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर की गई। GMOU के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा दुगड्डा रिखणीखाल से 108 की मदद से घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया।