सीएम धामी की हरिद्वार रैली में महिला कार्यकर्ता के पैरों पर चढ़ी गाड़ी, मुख्यमंत्री ने जाना हाल-चाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल महिला कार्यकर्ता से फोन पर बात की। सीएम धामी ने घायल महिला का हालचाल जानते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Share

बीते दिन मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार दौरे पर थे, जहां शिवालिक नगर बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रचार में निकाले गए रोड शो के दौरान एक महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं थी। Haridwar CM Dhami Road Show टिहरी विस्थापित कॉलोनी से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान एक थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई और लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ी। इस दौरान आसपास खड़े स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल महिला कार्यकर्ता से फोन पर बात की। सीएम धामी ने घायल महिला का हालचाल जानते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल महिला से फोन पर वार्ता की। साथ ही सीएम धामी ने घायल महिला को आश्वासन दिया कि वो उनके साथ खड़े हैं। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना जैसे ही भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को मिली तो वह खुद हॉस्पिटल गए और महिला का हाल जाना। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल महिला के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और तत्परता ने पार्टी के प्रति जनता में सकारात्मक संदेश दिया है। वहीं, प्रशासन भी घटना के कारणों की जांच में जुट गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।