रुड़की नगर निगम ऑडिटोरियम में अश्लील ठुमकों का तांडव | Roorkee Nagar Nigam | Uttarakhand News

Share

रुड़की नगर निगम एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का कारण एक यूटूयबर के जन्मदिन पार्टी में हुआ अश्लील डांस है। वीडियो प्रसारित होने के बाद से नगर निगम की फजीहत हो रही है। छवि बिगड़ता देख अब महापौर एवं अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। दो माह पूर्व इस यूटूयूबर को अश्लील कंटेंट इंटरनेट मीडिया पर परोसने के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रुड़की नगर निगम के सभागार को एक पार्षद ने कवि सम्मेलन के लिए बुक किया था। इस सभागार में शनिवार की रात को एक चर्चित यूट्यूबर अमजद की बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान तमाम युवक एवं युवतियों ने अश्लील डांस किया और जमकर ठूमके लगाए गए। केक काटकर एक दूसरे के ऊपर फेंका गया, जिससे नगर निगम के सभागार की कुर्सियां भी गंदी हो गई। इसके बाद रविवार को इस पूरे कार्यक्रम की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई।

वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इंटरनेट मीडिया पर तमाम कमेंट्स आए और नगर निगम को आड़े हाथों लिया गया। लोगों का कहना था कि नगर निगम का सभागार सरकारी संपत्ति है। Roorkee Municipal Corporation Auditorium ऐसे में यहां पर राजनैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे निजी कार्यक्रम के लिए इसको बुक किया जाना गलत है। वहीं, दूसरी ओर वार्ड नंबर एक के पार्षद अमित कुमार ने बताया कि उन्हें गुमराह कर यह सभागार बुक कराया गया था। उन्हें बताया गया था कि कवि सम्मेलन होना है, इसके स्थान पर बर्थ-डे पार्टी और डांस आदि करना गलत है। निगम अधिकारियों को जो उचित कार्रवाई है वह करनी चाहिए।