BJP में इस्तीफों की लगी झड़ी! | Ankita Bhandari Case | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो उत्तराखंड बीजेपी में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब ये बिलकुल नहीं पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। क्यों-क्यों बीजेपी में एक के बाद एक इस्तीफा हो रहा है। कई लोग पार्टी को कोस रहे हैं, कई लोग सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं बाताउंगा आपको कैसे देवभूमि में तेज हुई न्याय की जंग अपनों में ही घिर गई बीजेपी, तभी तो लग गई इस्तीफों की झड़ी। Ankita Bhandari Murder Case दोस्तो देवभूमि में तेज हुई न्याय की जंग और अब अपने ही गढ़ में या कह लीजिए अपने ही घर में घिरती दिख रहे हैं बीजेपी पार्टी के अंदर बवाल इतना बढ़ा कि इस्तीफों की झड़ी लग गई है। क्या ये इस्तीफे पार्टी के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं हैं। इस सियासी भूचाल का सामने अब बीजेपी कैसे करेगी बल, अंकिता भंडारी हत्याकांड एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं। कुछ बड़े नेताओं ने भी CBI जांच की मांग उठाई है। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में बीजेपी को अब अपने ही घेरने लगे हैं। बीजेपी के कई नेता इस केस की CBI जांच की मांग कर रहे हैं तो कुछ इस्तीफा दे रहे हैं। अब खबर है कि ऋषिकेष से बीजेपी के एक और जिला मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। ऋषिकेष से बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा है कि मेरी पार्टी के लोग तमाशा देख रहे हैं, जिसे देखकर मुझे शर्म आ रही है।

दोस्तो यहां एक नई कई नाम हैं जो बीजेपी से अपना नाता तोड़ चुके हैं, अब ये फर्क नहीं पड़ना चाहिए कौन क्या है कौन छोटा नेता है कौन बड़ा नेता, फर्क तो बीजेपी को पड़ना चाहिए, जिसका कुनबे के साथ जनाधार भी घट रहा है। दोस्तो अंकिता भंडारी की 2022 में हत्या हो गई थी। वह ऋषिकेश के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थीं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो-वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘VIP’ के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही बीजेपी निशाने पर आ गई। अब विपक्ष समेत जनता ने मांग की है कि जिस ‘VIP’ का जिक्र किया गया है, उसके नाम का खुलासा किया जाए। साथ ही इस पूरे मामले की CBI जांच की जाए। अब इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी मुसीबत में फंस गई है। अब तक तो बीजेपी सिर्फ कांग्रेस के ही निशाने पर थी लेकिन अब अपनी ही पार्टी के लोग भी घेरने लगे हैं। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने भी CBI जांच की मांग उठा दी है। और तो और कई नेता इस्तीफा भी देने लगे हैं, अब मै आपको बताता हूं किसने इस्तीफा दिया। ये वो लोग हैं जो पार्टी में थोड़ा बहुत कद रखते हैं। वैसे बरमार है ऐसे लोगों की जो बीजेपी से अलग हो रहे हैं। ऋषिकेश के बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अंकित बहुखंडी ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘अंकिता भंडारी मामले में VIP लोगों का नाम आ रहा है और मेरी ही पार्टी के लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं, यह सब देखकर मुझे शर्म आ रही है कि मैं किस दल से जुड़ा हूं।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं बीजेपी से 7 साल से जुड़ा हूं लेकिन मैं देख रहा हूं कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बहन अंकिता भंडारी के मामले में मौन हैं। इससे मैं हताहत हूं। मेरी भी बहन है। अंकिता भंडारी भी मेरी ही बहन जैसी थी। इसलिए आज अंकिता भंडारी के इंसाफ के लिए मैं बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’ अंकित बहुखंडी ने बीजेपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अंकिता भंडारी के लिए CBI जांच की मांग करें और उसे इंसाफ दिलाएं। दोस्तो इससे पहले बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ने भी इस्तीफा दे दिया था। और दोस्तो आप चाहेंगे उन्हों ने क्या कहा बल उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा, ‘अंकिता हमारी बेटी है। यह मामला राज्य की महिलाओं की सुरक्षा का प्रतीक बन चुका है। मैंने लगातार मांग की लेकिन पार्टी ने कुछ नहीं किया। यही कारण है कि मुझे भारी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ा।’ इसके अलावा एक बड़ा नाम जुड़ा 4 बार विधायक और BJP सरकार में मंत्री रहीं विजया बड़थ्वाल, उन्होंने अंकिता भंडारी मर्डर केस CBI जांच की मांग की है।

विजया बड़थ्वाल ने कहा इस पवित्र भूमि पर हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो इस राज्य को संभालने का क्या अर्थ बचता है। वैसे दोस्तो इसके अलावा कुछ वो लोग हैं है कि जिंहोने इस्तीफा तो नहीं दिया लेकिन सरकार के स्टैंड पर सवाल उठाए, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष का नाम भी इस लिस्ट में हैं। अजेंद्र अजय ने भी सोसल मीडिया में लो दिखा वो कई सवाल खड़े कर गया। इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CBI जांच की मांग की थी। उनके अलावा बीजेपी नेता विजया बर्थवाल ने भी इस पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। इसके बाद बीजेपी के एक और नेता अजेंद्र अजय ने भी CBI जांच की मांग कर डाली है। इतना ही नहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बर्थवाल ने भी मांग की है कि इस मामले की जांच CBI से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा था, ‘जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि न्याय और सच्चाई की कोई आवाज दबाई नहीं जाएगी। हमारी बेटियों की सुरक्षा के मामले में हम किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते। यह सिर्फ एक मामला नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों और नैतिक मूल्यों का सवाल है। अब दोस्तो इतने सवालों के शोर में जांच कहां गुम है कोई नहीं जानता।