कृपया ध्यान दें,अपनी सुरक्षा खुद करें!| Law And Order | CM Dhami | SSP Ajay Singh | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर, राजधानी एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से गूंज उठी है। एसएसपी आवास से चंद कदम दूर चली गोली ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। Murder Of Youth Coming From Gym आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे? क्या सुरक्षित मानी जाने वाली जगहें भी अब सुरक्षित नहीं रहीं?देहरादून में लगातार हो रहे गोलीकांड ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन सवाल वही—क्या राजधानी में अपराधियों को किसी का डर नहीं? इस लिए कृपया ध्यान दे समय बदल चुका है। सतर्क रहें, सजग रहें—अपनी सुरक्षा अब खुद करें। दोस्तो एसएसपी आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी और राजधानी में गोलियां चल गई। गोली ही नहीं चली एक जिंदगी खत्म कर दी गई, बड़ी हैरानी। उत्तराखण्ड में अपराध चरम सीमा पहुच ग‌ए हैं। खासतौर पर राज्य की कथित राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है बीते एक माह में ही देहरादून में 5 लोगों की जिंदगी खत्म कर दी गई है। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकल रहे एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए और युवक का शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।

घटना स्थल एसएसपी आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है। दोस्तो युवक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्रम जब जिम से बाहर आ रहे थे, तभी तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बेहद करीब से फायर कर दिया। गोली सिर में लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और मॉल परिसर में चीख-पुकार गूंज उठी। दोस्तो सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में हमले को सुनियोजित बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान और संभावित रंजिश के एंगल पर काम कर रही है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सीमावर्ती जिलों को अलर्ट किया गया है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह जल्द सामने लाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोस्तो यहां आपको बता दूं कि राजधानी में एक महीने के भीतर यह पांचवीं हत्या है। इससे पहले दो दिन पूर्व ही तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे पहले बीते दो फरवरी को दूल्हा बाजार में गुंजन हत्याकांड ने शहर को झकझोर दिया था, जिसमें आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी।

इसके अलावा विकासनगर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या और ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या जैसे मामलों ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दोस्तो लगातार हो रही वारदातों से आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। सिल्वर सिटी मॉल जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े गोली चलना शहर की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। सवाल यह भी है—क्या राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सुरक्षा घेरे के बीच भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते? देहरादून की सड़कों पर गूंजती गोलियों की आवाज ने शहरवासियों के मन में एक बार फिर भय का साया गहरा दिया है। देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी की सड़कों पर गूंजती गोलियों की आवाज़ अब सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि आम लोगों की चिंता बन चुकी है। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं और दावा किया जा रहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर अब प्रभावी अंकुश लग पाएगा? बीते एक महीने में पांच हत्याए व्यस्त बाजार, सार्वजनिक स्थल और सुरक्षा व्यवस्था के बीच वारदात। ये संकेत किसी सामान्य स्थिति की ओर इशारा नहीं करते। ज़रूरत है सख्त कार्रवाई, तेज़ जांच और ठोस नतीजों की, ताकि राजधानी में भरोसा दोबारा कायम हो सके फिलहाल पूरे मामले पर हमारी नजर बनी हुई है। जैसे ही कोई बड़ा अपडेट आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।