केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Share

रुद्रप्रयाग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे के लैंड स्लाइड एरिया सक्रिय हो गए हैं, जिससे केदारघाटी की जनता के साथ ही केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु खासे परेशान हैं। Kedarnath Yatra Route Accident वहीं, हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बोलेरो में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल व एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में सवार सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल भेजा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।