उत्तराखंड में दिनदहाड़े हुआ बड़ा कांड! राजधानी में नाक के नीचे चली गोली ने मचा दी दहशत। इस सनसनीखेज मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है और पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। कौन है इस वारदात के पीछे और क्या है इसका कारण? पूरी घटना के हालात और वीडियो, जिससे आप खुद देख पाएंगे कि कैसे कुछ ही पलों में शांति भंग हो गई। Man Murdered In Dehradun दोस्तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और मर्डर हो गया है। दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में शख्स को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन रिटायर्ड कर्नल के बेटे थे। इस हत्याकांड ने एक बार फिर सवालों का बाजार गर्म कर दिया है। कहने वाले तो कहने लग गए कि अब देहरादून क्राइम कैपिटल बन चुका है। दोस्तो राजधानी में ये हाल है व्यक्ति की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दोस्तो जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली इलाके में स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो लोग फरार हो गए गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां एक शख्स को लोगों ने तड़पता देखा उसके शरीर से खून बह रहा था. इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इधर अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस के अनुसार 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे. अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। दोस्तो पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे में जानकारी की गई तो उनका पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद होना तथा उक्त विवाद के चलते उनकी माता द्वारा उच्च न्यायालय से अपने बेटे (जिसकी मौत हो गई है) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे हेतु सभी तथ्यों पर पुलिस द्वारा गहन जांच की रही है। वैसे दोस्तो इसे भी हेरानी की बात ये है कि देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर 4 मर्डर तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स की ह’त्या के साथ देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है। इनमें तीन म’र्डर महिलाओं के हुए हैं। 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की ह’त्या हुई थी। इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर ह’त्या की गई थी। फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की ह’त्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी। दोस्तो, देहरादून में लगातार हो रही ये हत्याएं साफ संदेश देती हैं कि राजधानी में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दो हफ्तों में चार हत्याएं, जिनमें तीन महिलाएं और एक व्यापारी—क्या यह संकेत नहीं कि शहर अब ‘क्राइम कैपिटल’ बनता जा रहा है? क्या पुलिस की सुरक्षा इंतजामात पर्याप्त हैं या अपराधी बेखौफ होकर सक्रिय हैं? जनता सवाल कर रही है—हमारी सुरक्षा कहाँ है और इन घटनाओं के जिम्मेदारों को कब तक पकड़ना संभव होगा? देहरादून में बढ़ते अपराध का ये सिलसिला कब थमेगा, और क्या प्रशासन समय रहते ठोस कदम उठाएगा, यही देखने वाली बात है।