Dehradun में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, पटाखों से भड़की लपटें | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून में बीती रात एक एक फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लगने की घटना से लोगों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। Dehradun Furniture Workshop Fire स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। गोदाम के पास ही एक शादी समारोह चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वहां हो रही आतिशबाजी की कोई चिंगारी टिन शेड वाले इस गोदाम के भीतर जा गिरी होगी, जिससे आग सुलग गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।