परिसीमन से पहले उठी नई मांग उत्तराखंड में 11 नए जिलों की पैरवी तेज | Uttarakhand News

Spread the love

विधानसभा परिसिमन होने से पहले अब उत्तराखंड में 11 नये जिलो के निर्माण की मांग भी उठने लगी हैँ. जिला बनाओ संघर्ष समिति ने पत्रकार वार्ता कर सरकार से 11 नये जिले बनाने की मांग की हैँ. संघर्ष समिति के संयोजक प्रभात डबराल का कहना हैँ कि निशंक सरकार के समय चार नये जिलो के नाम घोषित किए गए. लेकिन आज कुल 11 नये जनपदों की आवश्यकता हैँ. जिनके निर्माण से युवाओं को रोजगार मिलेंगे तो वहीँ सरकार के लिए भी विकास कार्यों को और बेहतर ढंग से करने में मदद मिलेगी।