सात दिन पहले हुई थी गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, शव को कब्र से निकालकर पुलिस लगाएगी सच्चाई का पता

Spread the love

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में 18 सितंबर को विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मृतका के परिजनों को ससुराल वालों ने दी थी। Dehradun Woman Death Probe इसके बाद ससुराल पक्ष ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किए बिना और मृतका के परिजनों को शव दिखाए बिना मृतक महिला के शव को दफना दिया था। शव को दफनाने के कुछ दिनों बाद परिजनों को मृतका के शरीर और गले पर चोटों के निशान होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब प्रशासन से अनुमति लेकर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि, सच्चाई का पता चल सके।

थाना बसंत विहार प्रभारी महावीर उनियाल ने बताया कि घटना के संबंध में कार्रवाई और सभी संभावित पहलुओं की जांच के लिए एसएसपी द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटना में आवश्यक सबूत जुटाने के लिए मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करने के लिए कब्र से बाहर निकालने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया गया. जिस पर अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शव का पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति प्रदान की गई है। जल्द ही मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालकर आवश्यक सबूत जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन की ओर से अनुमति दे दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार सदर को बतौर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।