Vikasnagar में रूह कंपाने वाली टक्कर! | Road Accident | CCTV Footage | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो वो कहते हैं ना सवधानी हटी दुर्घटना घटी वैसे मैदानी इलाकों में कम और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क के किनारे आपको ये अक्सर कुछ-कुछ दूरी पर लिखा हुआ दिखाई दे जाएगा। ऐसा एक मामला एक तस्वीर जो सामने आई है वो देहरादून के विकासनगर से सामने आई। हैरान करने वाली खबर! चपरेशान करने वाली तस्वीर, दोस्तो सरियों से लदा पिकअप ने अचानक खड़ी कार को टक्कर मारता है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रूह कंपा देने वाला यह हादसा किसी बड़े नुकसान से पहले ही रुक गया लेकिन सबको हिला जरूर गया। दोस्तो एक तस्वीर आपको सबसे पहले दिखा रहा हूं और हां दिल थोड़ा भी कमजोर है तो वीडियो को देखने से बचना। दोस्तो ये मात्र 20 से 21 सेंकेंड के वीडियो ने लोगों की सांसों को कुछ देर के लिए थाम दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले इस तस्वीर ने हड़कंप मचा दिया। दोस्तो देहरादून के विकासनगर से से रूह कंपा देने वाली एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। विकासनगर-त्यूणी बाजार में सरियों से लदी पिकअप वाहन एक खड़ी कार से जा टकराई। यह घटना पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गनीमत रही की एक बड़ा हादसा टल गया, जिसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस हादसे ने पुलिस के ओवरलोडिंग रोकने के दावों की पोल खोलकर रख दी साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों की भी धज्जियां उड़ा दी। कैसे वो तो आप देख ही रहे हैं ना।

दोस्तो त्यूणी बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई , जब सरिये से लदा ये पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारी दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास ही लगी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार व्यक्ति अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर उतरा रहा था और इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहा सरिये से लदा पिकअप वाहन ने मोड़ पार करने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। वैसे दोस्तो आप देख पा रहे होंगे कि पिकअप लोडर के ऊपर बेतरतीब ढंग से रखे गए सरिये कार में जा घुसे, जिससे कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के समय दो लोग कार के पास खड़े थे, जो बाल बाल बच गए. हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप वाहन पर रखें सरिये सड़क पर बिखर गए। इसके चलते कुछ देर तक बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वहीं दोस्तो शनिवार को कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन ने एक डस्टर कार में साइड से टक्कर मार दी जिस कारण बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया था। विकासनगर से चकराता की ओर जा रही डस्टर कार में पांच लोग सवार थे, कार सहिया से आगे चकराता की ओर जा रही थी।

चकराता की ओर से आ रही बोलेरो जिसमें वाहन चालक ही मौजूद था की अचानक डस्टर कार से जा टकराई और बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची सहिया पुलिस चौकी के सिपाही राजेश रावत ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। दोस्तो, आज के दो सड़क हादसों ने एक बार फिर हमारी सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकासनगर-त्यूणी बाजार में सरियों से लदा पिकअप और खड़ी कार की टक्कर ने सिर्फ अफरा-तफरी मचाई, बल्कि यह भी दिखा दिया कि ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस हद तक खतरनाक हो सकती हैगनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सीसीटीवी में कैद यह वीडियो साफ़ संदेश देता है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो बड़ी तबाही टालना मुश्किल होगा। वहीं, कालसी-चकराता मार्ग पर हुए दूसरे हादसे ने भी यही बात दोहराई। बोलेरो और डस्टर की टक्कर में वाहन पलट गए, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। दोस्तो, ये दोनों घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन कितना ज़रूरी है। ओवरलोडिंग, तेज़ रफ्तार और लापरवाही छोटी-छोटी दुर्घटनाओं को भी बड़ा रूप दे सकती हैं। इसलिए, वाहन चालकों और पैदल चलने वालों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।