हरिद्वार जिले से दिल दहला देने वाली घटना! चारों तरफ से घेरकर युवक की जमाकर की पिटाई

Spread the love

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की भैरव मंदिर कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक को उसके साथ वाले युवकों ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। वहीं, किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। Young Man Brutally Beaten वीडियो में साफ दिखा रहा है कि कार के नीचे पड़े युवक पर आरोपियों ने न सिर्फ लात घूंसे बरसाए, बल्कि पत्थर से भी उसके ऊपर वार किया गया। इस बीच कुछ कॉलोनी वासियों को आता देख हमलावर युवकों का गुट मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात की है। कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घुसो से वार करते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।