नैनीताल में पर्यटकों की तेज रफ्तार कार ब्रेक फेल होने के बाद पलटी, आठ लोग घायल

नैनीताल जिले में पर्यटकों की कार ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार आठ लोग दब गए। ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया।

Share

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। Road Accident In Uttarakhand इस बीच नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास दिल्ली से नैनीताल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। कार में सवार आठ लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंची। सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा को चोटे आई हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है। अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। वाहन पलटने से सभी इसमें दब गए। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया।