वीडियो: मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में बोलेरो वाहन पर गिरा पत्थर Rudrapryag | Uttarakhand News

Spread the love

 

आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, Rudraprayag Bolero Accident तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

घायलों का विवरण –

  • नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
  • ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
  • प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष

मृतकों का विवरण –

  • रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
  • चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष