अल्मोड़ा जिले के बसौली इलाके में खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान भी चली गई। हादसे में मरने वालों में डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। Car Fell Into Ditch Almora जानकारी के अनुसार हादसा अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास हुआ है। कार अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची, तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि खाई करीब 150 मीटर गहरी थी, इसलिए पुलिस को रेस्क्यू करने में मुश्किल आई। किसी तरह घायलों को सड़क पर लाया गया। जिनमें से मासूम समेत तीन लोगों की जान जा चुकी थी। अन्य पांच घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। कार में 8 लोग सवार थे। जो कि दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने झिझाड़ गांव आए थे। सभी लोग वधू पक्ष के रिश्तेदार थे। दुर्घटना में 11 माह के रेहान पुत्र महेश आर्या, मंजू देवी (45) पत्नी गोपाल राम की मौत हो गई। घटना में महेश ने अपना मासूम तो गोपाल ने अपनी पत्नी खो दी। जबकि महेश आर्या, गोपाल राम, जया देवी, संजय कुमार (18) और चालक अर्जुन कुमार घायल हो गए। वह बेस अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।