राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि आए दिन जंगली जानवर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच अल्मोड़ा जिले से गुलदार के हमले की खबर आ रही है। Tiger Killed Man In Tadam Village अल्मोड़ा के मौलेखाल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे मोहान रेंज के तड़म (बेलम) गांव के एक बुजुर्ग को बाघ ने मार डाला। बुजुर्ग लकड़ी लेने जंगल के लिए निकले थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन, पिंजरा, ड्रोन आदि उपकरण सहित मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षप्त शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 60 वर्षीय खीम सिंह लकड़ी लेने के लिए जंगल को गए थे। वो रोजना लकड़ी लेने जंगल जाया करते थे और 10 बजे तक वापस लौट आते थे, लेकिन मंगलवार को वो लकड़ी लेने के लिए जंगल तो गए, लेकिन 11 बजे तक वापस नहीं लौटे, जिस पर परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी।
खोजबीन के दौरान रास्ते में उन्हें खून के धब्बे दिखाई दिए, जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के साथ ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन तेज कर दी। इसी दौरान घने जंगल में ग्रामीणों को खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव मिला. जिसमें पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया हुआ था। बाकी शरीर के बीच के हिस्से को बाघ ने बुरी तरह खाने के बाद क्षत-विक्षप्त हालत में ऐसे ही छोड़ दिया। सूचना मिलते ही मोहान रेंज के रेंजर गंगा शरण अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही जिला प्रशासन से एसडीएम रिंकु बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली भी टीम के साथ रवाना हो गए। शव को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।