दून शहर में पालतू कुत्तों का हमला करना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह सिस्टम के लापरवाह होने की तरफ इशारा करती है। Dehradun Dog Attack On Woman यदि ऐसा नहीं है तो देहरादून में कैसे रॉटविलर, पिटबुल, डाबरमैन, अमेरिकन बुली जैसी खतरनाक प्रजातियों के कुत्तों के हमले आम होते जा रहे हैं। रॉटविलर ने राह चलती महिला के ऊपर इतने खौफनाक ढंग से हमला किया कि महिला घबराकर जमीन पर बैठ गई, उसी समय कुत्ते ने उनका सिर अपने जबड़े में दबा लिया। महिला दर्द से छटपटाती रहीं, वहीं रॉटविलर उनके सिर में दांत गड़ाता गया। आसपास के लोगों ने कुत्ते पर लाठियां मारी, शोर करके डराने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने सिर पर पकड़ नहीं छोड़ी। करीब तीन मिनट बाद उसकी मुंह आंख पर पानी की बौछार की, तब जाकर उसने सिर छोड़ा।
कुत्ते ने महिला के सिर और हाथ पर बुरी तरह से काटा है। जब भाभी ने चिल्लाते हुए भाग कर गांव वालों को बुलाया, जब कुछ लोग कुत्ते की तरफ दौड़े तो कुत्ता, महिला को छोड़ भागा। उसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। बता दें कि देहरादून में पालतू और आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस दिशा में कोई ठोस और सख्त कार्रवाई अब तक नजर नहीं आई है। नगर निगम को कई महीने हो चुके हैं, जब इस पर अभियान चलाया गया हो। लोग अपनी शान और स्टेट्स सिंबल के नाम पर पिटबुल, रोटविलर, डाबरमैन और बॉक्सर जैसी विदेशी खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पाल रहे हैं, जो आम राहगीरों और पड़ोसियों के लिए खतरा बनता जा रहे हैं।