पिरान कलियर दरगाह में पति के साथ जियारत करने आई महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, शव बरामद

Spread the love

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में साबिर पाक की दरगाह में अपने पति के साथ जियारत करने के लिए आई महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। Woman Drowned In Roorkee Gangnahar जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी (25 वर्षीय) महिला अपने पति और ससुराल वालों के साथ पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि दरगाह में आने के बाद महिला की हाजिरी आ गई थी। रात होने पर परिवार के सभी लोग दरगाह के पास ही रुक गए और सभी लोग वहीं पर सो गए।

बताया गया है कि कुछ ही देर के बाद महिला की आंख खुल गई और वह गंगनहर नहर की तरफ चल पड़ी, इसी दौरान महिला के पास सो रहे परिजन की भी नींद खुल गई और उन्होंने देखा कि महिला उनके पास नहीं है। इसके बाद सभी परिजन महिला की तलाश में निकल पड़े, लेकिन इससे पहले परिवार के लोग महिला को तलाश कर पाते तब तक महिला ने नई गंगनहर पर स्टील गार्डर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। वहीं रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया हैं।