राजधानी देहरादून के जंगल से मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में माण्डुवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक बोरे में स्थानीय लोगों को काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। Woman Body Found Dehradun सूचना मिलने के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कट्टे को खोला तो सबसे होश उड़ गए क्योंकि कट्टे से महिला का सड़ा गला शव निकला। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब 3 से 4 दिन पहले की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।