आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Spread the love

उत्तराखंड राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप से इस्तीफा दे दिया है। कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। बता दे हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोठियाल आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे।

कर्नल कोठियाल ने खुद ट्वीट करके इस्तीफे की जानकारी दी। अजय कोठियाल ने लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि कर्नल अब कैसे अपने राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाएंगे और किस पार्टी में सदस्यता लेंगे।