युवा हो जाए तैयार, उत्‍तराखंड के इन 7 जिलों में इस तारीख से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, देखिए…

Spread the love

Agniveer Bharti 2022: विरोध के बाद अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया जारी है और अगस्त माह में ही शुरू हो रही है। उत्तराखंड और यूपी में करीब पांच लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आगामी 19 अगस्‍त से प्रदेश के सात जिलों के अभ्‍यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसे लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। भर्ती से पूर्व भर्ती स्थल पर पेयजल, शौचालय, विद्युत समेत सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को सुबह तीन से कोटद्वार में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया (Agniveer Bharti 2022) शुरू होगी। 19 से 31 अगस्त तक होने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती केंद्र पर कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर कम से कम 10 मोबाइल शौचालय व 10 कच्चे/स्थायी शौचालय की व्यवस्था के साथ ही सफाई कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए।

उत्तराखंड में कहां और कब होंगी भर्ती रैली

  • कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त, 2022 अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – चमौली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी।
  • रानीखेत में 20 से 31 अगस्त के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर
  • पिथौड़ागढ, चंपावत में 5 से 12 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – पिथौड़ागढ, चंपावत