बनभूलपुरा में मिला अवैध हथियारों का जखीरा! | Nainital | Operation Crackdown | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, बनभूलपुरा में हुई है चौंकाने वाली बरामदगी! सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई से ठीक पहले इलाके में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के अनुसार ये हथियार किसी बड़ी वारदात या साजिश के लिए इकट्ठा किए गए थे। अब इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। सवाल ये उठता है कि ये हथियार किस मकसद से रखे गए थे और क्या इससे सुनवाई पर कोई खतरा पैदा हो सकता है?आइए जानते हैं घटना की पूरी पड़ताल। दोस्तो उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील इलाके नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से फिर चौंकाने वाली खबर है। यहां ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के दौरान सत्यापन अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के एक बर्खास्त कर्मचारी के घर से दो तमंचे और 17 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। 60 साल के बर्खास्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोस्तो बर्खास्त कर्मचारी के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिला तो क्यों मिला और क्या है अपराधिक रिपो्रट दोस्तो नैनीताल एसएसपी के आदेश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान और सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर से दो तमंचे व 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन अवैध हथियारों को रखने के आरोप में शिक्षा विभाग से बर्खास्त 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।

दोस्तो पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है। ये शख्स परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निकट आयशा मस्जिद निवासी 60 वर्षीय मोबिन खान को घर पर दबोच लिया। परिजनों की मौजूदगी में जब घर की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दोस्तो तलाशी के दौरान एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा, चार कारतूस 12 बोर, एक कारतूस 7.62 बोर जो कि एके 47 में यूज होता है मिला। एक डिब्बे में रखे दस कारतूस 7.65 बोर बरामद किए गए।इधर दोस्तो जैसा की आप सभी को पता है प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस ने बड़े ऑपरेशन। ऑपरेशन क्रैक डाउन की शुरूआत की है। दोस्तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. वहीं दोस्तो जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में पूर्व में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उस मामले में उसे सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में अपील पर है। बरामद असलहों के स्रोत की जांच जारी है।

इधर दोस्तो नैनीताल के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि- सीएम के आदेश पर जिले में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को ठोस जानकारी मिली थी कि एक आपराधिक व्यक्ति को कोर्ट से सजायाफ्ता है, उसके पास अवैध हथियार हैं। मोबिन खान के घर पर छापा मारा तो उसके घर से अवैध हथियार और कारतूस मिले हैं। दोस्तो आरोपी मोबिन खान शिक्षा विभाग से बर्खास्त है 2017 में इस पर पॉक्सो एक्ट लगा था. इस मामले में ये अदालत से सजायाफ्ता है. हाईकोर्ट में अपील पर बेल आउट है। इस पर हमने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कार्रवाई की है। हमारी टेक्निकल टीम इससे पूछताछ करते हुए ये पता लगाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध असलहे ये कहां से और किस प्रयोजन से लाया था। दोस्तो, बनभूलपुरा पुलिस को इस ऑपरेशन क्रैक डाउन के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक बर्खास्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर से 2 तमंचे और 17 कारतूस बरामद हुए हैं, जिसके साथ ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि जांच अभी भी जारी है और तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार कहां से आए और किस उद्देश्य के लिए रखे गए थे। दोस्तो, ये घटना प्रदेश में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों की चुनौती को सामने लाती है। ऐसे मामलों पर पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई बेहद जरूरी है। हमारी खबर के साथ जुड़ी रहिए, क्योंकि आने वाले समय में इस मामले की पूरी पड़ताल और जांच की अपडेट भी हम आप तक पहुंचाएंगे।