ऐरोली की दादी बनीं लोकतंत्र की मिसाल,106 की उम्र, हौसला बेहिसाब

Spread the love

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हुई। सुबह से ही लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा। अब दूसरे चरण की वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। चार बजे तक पूरे प्रदेश में 61.32% फीसदी वोटिंग हुई। आज दिन भर की तस्वीर चुनाव को लेकर सामने आती रही। गैरसैण विकासखंड ऐरोली गाँव की पार्वती देवी बूथ पर पहुँचीं, मतदान किया। इनकी उम्र है 106 साल। कभी बहाना नहीं होती, जब इरादा मजबूत हो तो कुछ भी हो सकता है। अब तस्वीर के जरिए आप समझ सकते हैं। चेहरे कि गहरी झुररियां बताने के लिए न जाने कितने चुनाव में अपने वोट के जरिए लोकतात्रिक यज्ञ में आहुती दी होगी। शायद अब उतना दिखता भी नहीं होगा। अब खुद चलने फिरने में आप अस्मर्थ हैं, लेकिन आपके जज्बे को सलाम।