उत्तराखंड वन विभाग के चकराता डिवीजन में तैनात एसडीओ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कथित अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के समूह ने उनका विरोध किया। वायरल वीडियो में अधिकारी का पीछा करते हुए और उनके साथ धक्का-मुक्की की घटना दिखाई दे रही है। खनन माफियाओं ने बीच हाईवे पर एसडीओ चकराता राजीव नयन नौटियाल का कॉलर पकड़ उन्हें धक्का दिया और फिर साइड में ले जाकर नीचे गिराया और थप्पड़ बरसाए। ये घटना 27 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। मामले में एसडीओ चकराता राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।