जी हां दोस्तों, जब एक विदेशी महिला ने खोल दी सिस्मट की पोल पट्टी। दोस्तो ये सोचने वाली बात है—विदेशी पर्यटक भारत घूमने दो बार आई, लेकिन एक बुनियादी सुविधा की कमी से वो इतनी परेशान हुई कि, हाथ जोड़ कर कह दी ऐसी बात। जिससे सुन हमारा सिस्टम चुल्लु भर पानी खोजे। हुआ क्या था विदेशी महिला के साथ। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्टड के जरिए। दोस्तो मै बात कर रहा हूं अपने उत्तराखंड की और विदेशी महिला बात कर रही है। हमारे सिस्टम की। दोस्तो अल्मोड़ा, जहां पूरे मार्केट में पब्लिक वॉशरूम न होने से विदेशी महिला जोड़ने को मजबूर हो गई। दोस्तो क्या हमारी पर्यटन नगरीयों में पर्यटकों की जरूरतें पूरी हो रही हैं? क्या यह सिर्फ सुविधा की कमी है या हमारी सिस्टम की पोल खुल रही है? जी हां दोस्तो उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते हैं। खासकर अल्मोड़ा जैसे शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक पहाड़ी बाजारों और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों के लिए टूरिस्ट्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं। इस बीच एक महिला टूरिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो यहां का लुत्फ उठाते हुए कुछ परेशान दिखाई दी।
दोस्तो अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इजरायल से अल्मोड़ा घूमने आई एक महिला बुनियादी सुविधा के लिए परेशान नजर आई। महिला ने बताया कि बाजार में घूमते वक्त उसे अचानक वॉशरूम की जरूरत पड़ी। इस दौरान उसने बजार के कई हिस्सों में ढूंढने की कोशिश की। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद उन्हें कहीं भी लेडीज टॉयलेट नहीं मिला। दोस्तो इस असुविधा से वो बेहद खफा दिखाई दी..दोसतो महिला वीडियो में साफ कहती नजर आ रही है कि यह उनकी पहली बार की परेशानी नहीं है। जब वो पिछली बार अल्मोड़ा घूमने आई थी, तब भी उन्हें बिल्कुल इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। दोस्तो महिला ने हाथ जोड़कर विनती की और कहा कि पब्लिक टॉयलेट बना दें, ज्यादा टूरिस्ट आएंगे ये दोस्तो सोचने वाली बात है। उत्तराखंड के 25 साल बेमिशाल बताने की होड़ सी लगी है, लेकिन अपने अल्मोड़ा बाजार में एक पब्लिक शौंचालय नहीं है.. ये बता कौन रहा है भी बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, दोस्तो महिला ने अल्मोड़ा के खाने, माहौल और प्राकृतिक सौंदर्य समेत अन्य की जमकर तारीफ की, लेकिन एक कमी उनके शानदार एक्सपीरियंस पर पानी फेरने के लिए काफी रही। उनकी इस वीडियो को मौके पर मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
दोस्तो इस बात की जानकारी जिलाधिकारी तक भी पहुंचे। अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय की कमी के मुद्दे पर ध्यान देने के बाद, जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने अब शहर में सार्वजनिक शौचालय सुविधा के निर्माण के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान, उपयुक्त स्थल चिन्हित किए गए और अधिकारियों को टॉयलेट कॉम्प्लेक्स विकसित करने की आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। दोस्तो एक विदेशी महिला ने बताया तो पता चला बल की अल्मोड़ा जैसे बाजार में शोचालय नहीं है। वैसे युवा जिलाधिकारी काफी एक्टिव हैं और दिखाई भी देते हैं, लेकिन यहां शायद उनसे भी चूक हो गई। दोस्तो महिला का ये वीडियो हजार हजार लोगों ने देख लिया है वहीं विदेशी महिला की इस परेशानी पर प्रतिक्रियाओं भी आ रही हैं महिलाओं के लिए बनियादी सुविधाओं की भारी कमी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इससे बड़ी समस्या आजतक नहीं देखी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अल्मोड़ा जैसे खूबसूरत पहाड़ों में अगर इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा है, तो हम ‘अतिथि देवो भव:’ का मान कैसे रखेंगे? डिजिटल इंडिया के साथ-साथ ‘डिग्निटी’ भी जरूरी है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘जहां उपलब्ध है, वो भी इतने साफ नहीं होते।’ एक ने कहा, ‘अभी भी कई शहर ऐसे हैं जहां पब्लिक शौचालय नहीं है। अब सोचना तो इस बात पर भी है कि ऐसे में हम कैसे कहेंगे बल अतिथि देवो भवह।