उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों आल इज वेल नजर नहीं आ रहा है बीते दिनों कांग्रेस में हुई ज्वाईनिंग के बाद से प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आने लगी है तो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत को लेकर भी नाराजगी की बाते भी सामने आ रही है वहीं हरीश रावत को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि हरीश रावत प्रदेश के वरिष्ठ नेता है और समय समय पर भाजपा समेत तमाम नेता उनसे राय लेने के लिए आते है और कांग्रेस को सत्ता में देखना हरीश रावत का सपना है कांग्रेस एक परिवार है और सोशल मीडिया के माध्यम से हरीश रावत ने कुछ दिनों का अवकाश चाहने की बात कही है तो गलत नहीं है यही बात उनके अनुभव और सुझाव की तो पार्टी उसका सद्उपयोग करेगी।