एक दिवसीय दौरे पर मसूरी आएंगे अमित शाह, मुख्य सचिव ने तैयारी को लेकर बैठक की

Spread the love

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। Amit Shah will come to Mussoorie मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल,  पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारी के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शाह के दौरे को लेकर व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की समीक्षा भी की। मुख्य सचिव ने खासकर जिला अधिकारी और एसएसपी देहरादून को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने को कहा। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मंडल पुलिस उप निरीक्षक गढ़वाल रेंज और जिलाधिकारी को सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु,  एडीजी ए. पी. अंशुमान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।