Ankita केस नई FIR से मुश्किल में कई VIP! | Uttarakhand News | Haridwar | cbi | Justice For Ankita

Spread the love

दोस्तों, देवभूमि उत्तराखंड से बड़ी खबर अंकिता भंडारी ह’त्याकांड में अब सीबीआई ने नई FIR दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। इस FIR में कई वीआईपी व्यक्तियों के नाम सामने आने की संभावना बताई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जांच पूरी निष्पक्ष होगी और किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा। इस केस में अब नया मोड़ देखने को मिल सकता है, दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नई FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल इस FIR में किसी भी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। CBI ने यह FIR उत्तराखंड पुलिस द्वारा पहले दर्ज की गई FIR को आधार बनाकर री-रजिस्टर की है। CBI की यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 (सबूत नष्ट करना), धारा 249 (आरोपी को पनाह देना या छिपाना) और धारा 45 (अपराध में मदद करना या उकसाना) के तहत दर्ज की गई है। इसके अलावा दोस्तो वायरल क्लिप के आधार पर FIR इसके बारे में और जानीए। दोस्तो यह मामला पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में डॉ. जोशी ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल हो रही हैं, जिनमें VVIPs का जिक्र किया गया है। हालांकि अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन आरोप है कि मामले से जुड़े कुछ अहम सबूतों को नष्ट किया जा रहा है।

दोस्तो इन्हीं आरोपों के आधार पर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी, जिसके बाद अब CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी। पुलिस अब उन वायरल ऑडियो और वीडियो क्लिप की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इधर अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने पूरे मामले की जाँच शुरू करने का काम किया हैँ। वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैँ कि सबका काम करने का अपना तरीका होता हैँ। अंकिता मामले में भी परिजनों के पत्र के साथ हमने तमाम पत्रांवलियो को भारत सरकार को भेजनें का काम किया। जिसके बाद जाँच शुरू हुई हैँ और दूध का दूध पानी का पानी होगा। दरअसल कुछ दिन पहले भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने मामले में एक बड़ा दावा कर सनसनी मचा दी थी. वीआईपी की भूमिका को लेकर उनके दावों ने इस केस में नया मोड ला दिया था।

वहीं अंकिता के माता-पिता का कहना है कि अब सीबीआई जांच पर उम्मीद टिकी है। सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी करने की खबर के बाद सीबीआई जांच की मांग उठने लगी। हालांकि, उर्मिला ने बाद में अपने दावों को लेकर किसी प्रकार का सबूत पेश नहीं किया। उर्मिला के खिलाफ इस मामले में केस भी दर्ज हुए हैं। देहरादून और हरिद्वार में इसकी जांच चल रही है। पुलिस ने उनसे वायरल वीडियो, ऑडियो और अन्य सबूत लिए हैं। दोस्तों, अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब सीबीआई की जांच तेज़ी पकड़ चुकी है। वायरल ऑडियो और वीडियो क्लिप के आधार पर दर्ज नई FIR में कई पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि सबका काम करने का अपना तरीका होता है और जल्द ही दूध का दूध, पानी का पानी होगा।पूर्व विधायक के परिवार से जुड़े दावों ने मामले में नया मोड़ लाया, लेकिन अब सबूतों की पड़ताल और आरोपी तक पहुँचने का काम पूरी गंभीरता से चल रहा है। जनता की निगाहें इस जांच पर टिकी हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और न्याय का रास्ता साफ होगा।अंकिता की न्याय यात्रा में अब हर कदम पर निगरानी और कार्रवाई जारी है। हम आपको हर अपडेट से लगातार अवगत कराते रहेंगे।